जमीन के अंदर दबे 100 किलो सोने का सपना दिखाया; फिर मरे सांप की मुक्ति और मोक्ष के नाम पर लाखों ठगे
नई दिल्ली, अक्टूबर 20 -- आशुतोष मिश्र, खटीमा जमीन में 100 किलो सोना दबा होने का झांसा देकर थारू जनजाति के एक व्यक्ति से 20 लाख रुपये ठगने का मामला सामने आया है। आरोपियों ने पहले उसकी जमीन में कुछ ग्राम सोना दबाकर उसे विश्वास में लिया। इसके बाद भूमि में दबी कथित माया की सुरक्षा कर रहे नागराज की मृत्यु का हवाला देकर उसकी मुक्ति और मोक्ष के नाम पर पूजा कराई। इसके लिए गौ मणि और हिमालय की कस्तूरी के इस्तेमाल का खर्च बताकर उससे 20 लाख रुपये ले लिए। मामला भूड़ मोहलिया निवासी उमेश कुमार से जुड़ा है। परिजनों के अनुसार, उमेश की नौगवांठग्गू गांव में जमीन है, जिसे उन्होंने करीब 15 साल पहले खेती के लिए खरीदा था। नवंबर 2025 में उन्होंने अपनी जमीन का एक हिस्सा 20 लाख रुपये में बेचा था। इसकी जानकारी उनके एक परिचित को हुई तो उसने कथित तौर पर साथियों के सा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.