मुंगेर, मार्च 24 -- धरहरा,एक संवाददाता। लड़ैयाटांड़ थाना क्षेत्र के सखोल कोठवा पहाड़ी क्षेत्र में रविवार की देर रात पुलिस ने सर्च अभियान चलाया। पोखर के किनारे स्थित एक झोपड़ी की तलाशी में ली और यहां बंगलवा निवासी मो औरंगज़ेब शराब की नशे की हालत में पकड़ा गया। पूछताछ में पता चला कि वह इलाके में अवैध शराब की तस्करी भी करता है। पुलिस टीम ने बताया कि तस्करी में लिप्त व्यक्ति का नशे में धुत था। तलाशी के दौरान झोपड़ी के अंदर ताजा मिट्टी खुदाई के निशान दिखे। शक के आधार पर मिट्टी हटाई गई तो एक कार्टन बरामद हुआ। उसे खोलने पर 180 एमएल की किंग गोल्ड सुपर व्हिस्की की 42 बोतलें मिलीं। शराब को गड्ढा खोदकर जमीन में छिपाया गया था। थानाध्यक्ष विभांशु शेखर भास्कर ने बताया कि बरामद शराब को जब्त कर लिया गया है और मो. औरंगज़ेब को गिरफ्तार किया गया है।

हिंदी ...