गोरखपुर, मार्च 24 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। तहसील सदर एवं कैंपियरगंज क्षेत्र के 46 गांवों में जमीनों की रजिस्ट्री पर लगी रोक हटा दी गई है। पानीपत गोरखपुर एक्सप्रेसवे के दायरे में आने वाले राजस्व गांवों में अब सिर्फ प्रभावित गाटों की रजिस्ट्री पर रोक रहेगी, जबकि गांवों के अन्य गाटों की रजिस्ट्री की बाधा दूर हो गई है। इस व्यवस्था से गांव के लोगों को राहत मिली है। इससे पहले सब रजिस्ट्रार कार्यालयों में पहुंचे आदेश के साथ आराजी नंबरान की सूची नहीं होने से गांव वालों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। दरअसल, पानीपत-गोरखपुर एक्सप्रेसवे में 46 गांवों के सभी गाटों की रजिस्ट्री रोक दी गई थी। इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए आपका अपना अखबार 'हिंदुस्तान' ने 21 मार्च के अंक में 'एक एक्सप्रेसवे में सिर्फ गाटों की रजिस्ट्री रोकी, दूसरे में 46 गां...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.