जमीन की रंजिश में हुई मारपीट, पांच लोग घायल
प्रतापगढ़ - कुंडा, मई 26 -- गौरा, हिन्दुस्तान संवाद। जमीन की रंजिश में हुई मारपीट में पांच लोग घायल हो गए। सभी को सीएचसी गौरा ले आया गया, यहां से तीन लोगों को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। फतनपुर थाना क्षेत्र के हरपाल मऊ गांव निवासी अरविंद कुमार यादव ने पुलिस को तहरीर दी। बताया कि उनका गांव के ही पड़ोसी से जमीन की रंजिश चल रही है। उसी रंजिश को लेकर सोमवार को विवाद हुआ था। सूचना पर डायल 112 की पुलिस पहुंची थी और समझाकर मामला शांत करा दिया था। उसी से खुन्नस खाए आधा दर्जन मंगलवार को हमलावर हो गए और अरविंद की पिटाई करने लगे। यह भी पढ़ें- आबादी की भूमि को लेकर पड़ोसियों ने की मारपीट शोर सुनकर उनका बेटा गगन यादव उर्फ रघुराज उन्हें बचाने दौड़ा तो उसे भी उन लोगों ने मारपीट करके घायल कर दिया। तभी उनके पिता माताफेर और दूसरा बेटा युवराज मौके पर पहुं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.