जमीन की रंजिश में युवक पर लोहे की रॉड व लाठी-डंडों से हमला
औरैया, जून 18 -- कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पैगूपुर में जमीन के पुराने विवाद को लेकर एक युवक पर लोहे की रॉड और लाठी-डंडों से हमला किए जाने का मामला सामने आया है। हमले में युवक घायल हो गया। पीड़ित ने चार लोगों को नामजद करते हुए कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। ग्राम पैगूपुर निवासी राजवीर सिंह पुत्र केशव सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि गुरुवार सुबह वह अपने खेत पर मूंग की फसल काटने गया था। आरोप है कि खेत पर पहले से मौजूद गांव के ही विकास परिहार पुत्र विश्राम सिंह, छोटे सिंह व ब्रजेश परिहार पुत्रगण मजबूत सिंह तथा प्रशांत परिहार पुत्र ब्रजेश परिहार ने उसे रोक लिया। यह भी पढ़ें- कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुआ मुकदमा पीड़ित के अनुसार जमीन को लेकर चल रहे पुराने विवाद की रंजिश में आरोपितों ने उसके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। विर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.