जमीन की रंजिश में युवक का सिर फोड़़ा
प्रतापगढ़ - कुंडा, मई 12 -- बाबागंज। महेशगंज थाना क्षेत्र के तिरक्षा गांव निवासी मैकूलाल के 45 वर्षीय बेटे अमर बहादुर पटेल ने पुलिस को तहरीर दी। पड़ोसी उसकी दरवाजे की जमीन पर दीवार खड़ी कर रहे हैं। विरोध करने आरोपियों ने गालियां देते हुए लाठी-डंडे से हमला कर दिया, जिससे उसका सिर फट गया। पीड़ित अमर बहादुर पटेल ने इलाज कराने के बाद पुलिस को मामले की नामजद तहरीर दी है। प्रभारी थानाध्यक्ष नीरज कुशवाहा ने कहा कि तहरीर मिली है, दूसरे पक्ष को भी बुलाया गया है जो सही होगा कार्रवाई की जाएगी। यह भी पढ़ें- जमीन के विवाद में घर में घुसकर पीटा यह भी पढ़ें- मारपीट मामलों में आधा दर्जन जख्मी, केस दर्ज
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.