फिरोजाबाद, जनवरी 2 -- शिकोहाबाद तहसील के थाना नसीरपुर पुलिस ने तीन दिन पूर्व जमीन के विवाद में गोली लगने से किसान की हत्या के मामले में एक आरोपी को दबोच लिया। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है। जबकि मुख्य आरोपी अभी भी पुलिस की पहुंच से दूर है। बीते दिनों नंदराम की मढ़ैया में कुछ लोगों ने हमला बोल कर फायरिंग की थी। इसमें सत्यभान की गोली लगने से मौत हो गई। इस मामले में मृतक के भतीजे चन्द्र पाल यादव पुत्र रक्षपाल सिंह निवासी ग्राम नन्दराम की मडैया थाना नसीरपुर ने मुकदमा दर्ज कराया था। सूरतराम पुत्र बैजनाथ, अरुण पुत्र सूरतराम, श्रीकिशन उर्फ भूरा पुत्र बैजनाथ सिमला पुत्र रामकिशन उर्फ साधू, ब्रजेश पुत्र सौदान सिंह, राम विलाश पुत्र सीताराम पर आरोप लगाया कि आरोपियों ने पीड़ित के चाचा सत्यभान पुत्र मातादीन, राजपाल उर्फ छोटे पुत्र माता...