फिरोजाबाद, मई 20 -- शासन से निर्देश मिलते ही स्टांप चोरी रोकने को लेकर निबंधन विभाग सक्रिय हो गया है। कई स्थानों पर जमीन की बैनामा रजिस्ट्री की मौके पर जाकर जांच की गई। इस दौरान करीब 8 मामलों में लगभग 10 लाख रुपये की स्टांप चोरी पकड़ी गई। महा निरीक्षक निबंधन का फरमान मिलते ही सदर तहसील के रजिस्ट्री कार्यालय में पंजीकृत हो चुके बैनामा की स्थलीय चेकिंग शुरू हो गई है।निबंधन विभाग के अधिकारी बैनामा रजिस्ट्री के स्थलीय सत्यापन के लिए क्षेत्र में दौड़ने लगे हैं। हाल ही में सदर तहसील स्थित निबंधन विभाग के सब रजिस्टार प्रथम द्वारा किए गए बैनामा रजिस्ट्री के सत्यापन के दौरान कई स्थानों पर लाखों की स्टांप चोरी पकड़ी गई है।बैनामा यह भी पढ़ें- रजिस्ट्री में स्टाम्प चोरी के खेल पर बड़ा शिकंजा कसने जा रहा, पूरे यूपी में विशेष जांच अभियान शुरू रजिस्ट्री...