हमीरपुर, फरवरी 13 -- हमीरपुर, संवाददाता। सरीला तहसील क्षेत्र के भेड़ी डांडा गांव की बेवा महिला ने आठ वर्ष बीतने के बाद पति के हिस्से की जमीन पर बरासत न होने से परेशान होकर डीएम से फरियाद की। पीड़िता का कहना है कि उसका ससुर वरासत में लगातार अवरोध पैदा कर रहा है। पीड़िता रुचि सिंह पत्नी गजेंद्र सिंह ने बताया कि उसके पति की आठ वर्ष पूर्व मौत हो गई थी। जिसके बाद से वह पति की जमीन बरासत अपने व पुत्र के नाम दर्ज कराने के लिए लेखपाल व तहसील के चक्कर लगाकर परेशान हो चुकी है। उसने बताया कि बरासत कार्य में उसका ससुर शिवशंकर सिंह अवरोध पैदा कर रहा है। उक्त जमीन पर ससुर खनिज पट्टाधारकों का काटा लगवाकर उनसे मोटी रकम वसूल रहा है। जब वह ससुराल में अपने हक की बात करती है तो उसे धमकाया जाता है। जिससे भयभीत होकर वह कानपुर में किराये का मकान लेकर रहने को मजबूर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.