बांदा, मार्च 14 -- बांदा, कार्यालय संवाददाता कूटरचित दस्वावेजों से जमीन की फर्जी रजिस्ट्री कराने वाले दस-दस हजार इनामियां दो आरोपियों को मटौंध थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। प्रभारी निरीक्षक दीपेंद्र सिंह ने बताया कि थाना कोतवाली नगर क्षेत्र के खुटला निवासी देबिया पुत्र चैतुवा ने 12 फरवरी को थाना मटौंध पर सूचना दी कि 6 अगस्त 2025 को उनकी जमीन को कुछ लोगों द्वारा योजना बनाकर कूटरचित दस्तावेजों व आधार कार्ड का प्रयोग कर उनकी हटेटी पुरवा की लगभग 34 बीघा जमीन की फर्जी रजिस्ट्री बिजली खेड़ा निवासी आजम खान के नाम कर दी। थाना मटौंध पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया गया। एसपी ने दोनों पर 10-10 हजार रुपए का इनाम घोषित किया था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.