बांदा, मार्च 27 -- बांदा। संवाददाता मां-बेटे ने फर्जी खतौनी तैयार कर प्रापर्टी डीलर से दो बीघा जमीन का सवा दो करोड़ रुपये में सौदा तय किया। अग्रिम भुगतान के तौर पर करीब 71 लाख रुपये अलग-अलग तिथियों में ले लिए। बाद में पीड़ित को धोखाधड़ी की जानकारी हुई और उसने रुपये वापस मांगे तो मां-बेटे ने इंकार कर दिया। थाने से लेकर एसपी तक शिकायत की, पर रसूख के चलते कोई कार्रवाई नहीं हुई। पीड़ित ने न्यायालय की शरण ली और सीजेएम के आदेश पर नगर कोतवाली में मां-बेटे के खिलाफ धोखाधड़ी सहित कई धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है।शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला बन्योटा निवासी प्रापर्टी डीलर जय कुमार गुप्ता पुत्र कामता प्रसाद ने बताया कि शहर के खुटला मुहल्ला निवासी शकुंतला मसुराहा पत्नी स्व.भरत कुमार तथा उसके बेटे आनंद मसुराहा से मौजा गुलाबबाग खाईंपार में दो बीघा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.