मैनपुरी, अप्रैल 30 -- थाना बेवर के ग्राम नवीगंज में जमीन की पैमाइश को लेकर विवाद गहरा गया है। राजस्व टीम और दबंगों पर मिलीभगत कर खेत पर अवैध कब्जे की कोशिश का आरोप लगाते हुए महिला ने उच्चाधिकारियों से न्याय की गुहार लगाई है। जमीन से संबंधित एक मामला दीवानी न्यायालय में भी लंबित है। इस संबंध में गुरुवार को पीड़िता ने एक प्रार्थना पत्र डीएम को सौंपा। पीड़िता सुखदेवी पत्नी स्व. झब्बूलाल ने बताया कि वह नवीगंज स्थित 0.7810 हेक्टेयर जमीन की काश्तकार है और काबिज भी है। सुखदेवी ने अपने खेत की पैमाइश के लिए आवेदन किया था। आरोप है कि जब कानूनगो श्रीराम पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे, तो उन्होंने पीड़िता के जमीन की सही नाप करने के बजाय दूसरे नंबरों की पैमाइश शुरू कर दी और पीड़िता के खेत में दूसरों का रकबा निकालने लगे। इसी भूमि से संबंधित एक मामला दी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.