जमीन की पैमाइश न होने से नाराज किसान टॉवर पर चढ़ा
लखीमपुरखीरी, मई 15 -- खेत की पैमाइश और सीमांकन न होने से नाराज एक किसान गुरुवार को कस्बे के चौराहे पर स्थित मोबाइल टावर पर चढ़ गया। करीब दो घंटे तक चले हाईवोल्टेज ड्रामे के दौरान किसान आत्महत्या की धमकी देता रहा। सूचना पर पहुंचे तहसील प्रशासन और पुलिस अधिकारियों ने समझा-बुझाकर उसे नीचे उतारा। अधिकारियों ने निष्पक्ष जांच और सीमांकन कराने का आश्वासन दिया है। भीखमपुर निवासी नवनीत मिश्रा ने अपनी चाची सरोजनी देवी के खेत गाटा संख्या 368 के सीमांकन के लिए राजस्व विभाग में आवेदन किया था। आरोप है कि एसडीएम के आदेश के बावजूद कई बार तारीख पड़ने के बाद भी सीमांकन नहीं कराया गया। यह भी पढ़ें- पांच घंटे तक मोबाइल के टावर पर चढ़ा रहा युवक इससे नाराज होकर नवनीत गुरुवार दोपहर करीब तीन बजे कस्बे के मोबाइल टावर पर चढ़ गया। टावर पर चढ़े युवक ने आरोप लगाया कि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.