प्रतापगढ़ - कुंडा, मार्च 26 -- कोहंडौर, संवाददाता। इलाके के हथसारा गांव में गुरुवार अपराह्न जमीन की पैमाइश के दौरान विरोधियों ने वकील पर हमलाकर घायल कर दिया। घटना को लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंचे वकीलों ने रोष जताया। मामले में जानलेवा हमले का केस दर्ज किया गया है। अंतू के हैंसी शुकुलपुर निवासी अधिवक्ता 46 वर्षीय अजय कुमार वर्मा का कोहंडौर के हथसारा में एक जमीन को लेकर कुछ लोगों से विवाद चल रहा है। गुरुवार अपराह्न जमीन की पैमाइश के लिए पहुंचे राजस्वकर्मियों के बुलाने पर अजय वर्मा वहां पहुंचे तो विरोधियों ने उन पर हमला बोल दिया। आरोप है कि करीब आधे घंटे तक उन्हें मारपीट कर घायल कर दिया। इस दौरान वहां मौजूद राजस्व कर्मियों ने भी उनका बचाव नहीं किया। अजय वर्मा के अनुसार, वह मौके पर बेहोश हो गए तो हमलावर भाग निकले। अजय को मेडिकल कॉलेज ले आया गया तो ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.