फिरोजाबाद, मई 5 -- शिकोहाबाद में नेशनल हाईवे आरोंज गांव के पास भारतीय किसान यूनियन भानु गुट के जिलाध्यक्ष दीपक सोलंकी के नेतृत्व में मंगलवार को धरना प्रदर्शन किया। किसान संगठन के पदाधिकारियों ने पीड़ित किसानों को मुआवजा दिलाने की मांग की। किसानों ने कहा कि पीडब्ल्यूडी की जमीन को बचाने के प्रयास में एनएचआई ने किसानों की जमीन को अवैध रूप से कब्जा कर लिया है। रोड बनाने वाली कम्पनी एसकेएस के योगेश यादव लाइजनिंग अधिकारी, एनएचएआई से जलालउद्दीन, मिर्जा मेहताब सर्वेयर, यथार्थ गुप्ता साइड इंजीनियर, लेखपाल शिवांश मिश्रा ने किसानों से वार्ता की है।अधिकारियों ने किसानों को आश्वासन दिया कि गुरुवार को किसानों की जमीन की पैमाइश कराई जाएगी। जिन किसानों की जमीन एनएचआई ने ली है उसका मुआवजा दिया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्...