जमीन की नाप-तौल के दौरान विवाद, तीन पर मुकदमा
मेरठ, मार्च 27 -- पल्लवपुरम थाना क्षेत्र में जमीन की नाप-तौल के दौरान हुए विवाद में मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। ग्राम दुल्हेड़ा चौहान निवासी प्रमोद कुमार ने तहरीर में बताया कि 24 मार्च को लेखपाल रोहित शर्मा उनकी शिकायत पर प्लॉट की नाप-तौल के लिए पहुंचे थे। दूसरे पक्ष के प्रवीण पुत्र जगवीर, जगवीर पुत्र जस्ते और प्राची पत्नी प्रवीण भी वहां पहुंच गए। प्राची ने अन्य लोगों के उकसाने पर प्रमोद कुमार के साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने प्रवीण, जगवीर और प्राची के खिलाफ मुकदमा किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.