जमीन की धोखाधड़ी में एक और आरोपी गिरफ्तार
रुडकी, जून 4 -- रुड़की। जमीन की रजिस्ट्री की धोखाधड़ी करने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है। सिविल लाइंस कोतवाली पुलिस को संजीव कुमार निवासी सराय, ज्वालापुर ने 19 दिसंबर 2024 को तहरीर देकर बताया था कि रणबीर निवासी पीतपुरा, लक्सर, इस्लाम निवासी मुस्तफाबाद, पथरी और अजय उर्फ पिंकू निवासी पीतपुरा, लक्सर ने जमीन की रजिस्ट्री की धोखाधड़ी कर लाखों रुपये ठग लिए हैं। इस मामले में पुलिस ने तीनों पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। साथ ही पिंकू उर्फ अजय को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। जबकि दोनों आरोपी फरार चल रहे थे। कोतवाली प्रभारी प्रदीप बिष्ट ने बताया कि इस मामले में गुरुवार को इस्लाम को गिरफ्तार किया गया है। साथ ही उसे कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है। इस दौरान पुलिस टीम में एस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.