लखनऊ, फरवरी 12 -- लखनऊ, संवाददाता। कृष्णा नगर में बुधवार को अपनी जमीन की देखरेख करने गए सब्बीर अहमद पर दबंगों ने हमला कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। पीड़ित ने कृष्णा नगर थाने में आरोपियों के खिलाफ शिकायत की। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। इंदिरानगर निवासी सब्बीर अहमद ने बताया कि उनका कनौसी गांव में जमीन है। आरोप है कि बुधवार की दोपहर वह अपनी जमीन को देखने गए थे। वहां पहले से मौजूद अनिल पाल, राजेंद्र यादव समेत 5-6 अज्ञात लोग आ गए और गाली-गलौज करने लगे। सब्बीर ने उनका विरोध किया तो दबंगों ने उन पर लाठी, डंडे और लोहे की रॉड से हमला कर दिया। वह किसी तरह वहां से अपनी जान बचाकर भागे। पीड़ित ने लहूलुहान हालत में कृष्णा नगर थाने पहुंचा और आरोपियों के खिलाफ शिकायत की। पुलिस ने घायल का इलाज कराया। इसके बाद आरोपियों के...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.