बिजनौर, फरवरी 27 -- नांगल सोती। जमीन की जुताई करते समय एक किसान का पैर रोटावेटर में फंस गया। हादसे में किसान गंभीर घायल हो गया, जिसे परिजनों ने बिजनौर के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया है। गांव तिसोतरा निवासी किसान सत्येंद्र सिंह 40 वर्ष बुधवार रात घर के समीप ही अपने खेत की जुताई कर रहा था। किसान ट्रैक्टर रोककर रोटावेटर में कुछ कार्य करने लगा, जिससे उसका दायां पैर रोटावेटर में फंस गया। हादसे में किसान का पैर कट गया और वह गंभीर रूप से घायल हो गया। किसान का बिजनौर के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में उपचार चल रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.