लखनऊ, फरवरी 3 -- करोड़ों की जमीन कौड़ियों के भाव बेजकर अपने पारिवार के व्यक्ति के नाम एग्रीमेंट कराने वाले गिरोह के सरगना अमरीश तिवारी को मोहनलालगंज पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। वह ढाई साल से फरार चल रहा था और 25 हजार रुपये का उसके खिलाफ इनाम घोषित किया गया था। इंस्पेक्टर मोहनलालगंज ब्रजेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि गिरफ्तार अमरीश तिवारी मूल रूप से बाराबंकी के भिखारी खेड़ा का रहने वाला है। अमरीश उसके परिचित तीन से चार लोगों ने मिलकर यह षड़यंत्र रचा था। मुख्य भूमिका उसमें अमरीश की ही थी। इंस्पेक्टर के मुताबिक ठाकुरगंज में रहने वाली मंजू वर्मा व उनके जेठ राजकुमार वर्मा ने भदेसुवा गांव में 9 बीघा जमीन खरीदी थी। जमीन के पड़ोस में एक मुर्गी फार्म संचालक था। चूंकि मंजू और उनके जेठ जमीन पर कम आते जाते थे। उसने मुखबिरी कर अमरीश को इसकी ज...