गिरडीह, जनवरी 21 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। मृत पूर्वजों के नाम के जमीन की जमाबंदी उसके जीवित उत्तराधिकारियों के नाम पर करने की मांग को लेकर मंगलवार को किसान जनता पार्टी के सदस्यों की एक बैठक हाई स्कूल मैदान गिरिडीह में हुई। बैठक में उक्त मांग को लेकर होनेवाले आंदोलन की रणनीति बनाई गई। बैठक में किजपा के केन्द्रीय कमेटी अध्यक्ष सह अधिवक्ता अवधेश कुमार सिंह ने कहा कि किसानों के अपने नाम से जमीन की जमाबंदी नहीं होने पर अधिकांश किसान, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत प्रतिवर्ष मिलनेवाले 6000/- रुपया के प्रोत्साहन राशि सहित अन्य सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित हो रहे हैं। दूसरी ओर जीवित किसानों के नाम पर यदि जमीन की जमाबंदी हो जाती है तो भ्रष्ट अधिकारी अवैध तरीके से भू-माफियाओं के नाम पर जमीन की जमाबंदी नहीं कर सकेंगे। इससे उनकी काली कमा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.