पूर्णिया, अप्रैल 24 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। बिहार सरकार ने राज्य में सुनियोजित शहरीकरण की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए 11 ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप के विकास का फैसला किया है। इसमें पूर्णिया शहर को भी चुना गया है। इसके साथ ही इन सेटेलाइट टाउनशिप क्षेत्रों में जमीन की खरीद-बिक्री, हस्तांतरण और नए निर्माण पर रोक लगा दी गई है। नगर विकास आवास विभाग के प्रधान सचिव विनय कुमार ने सेटेलाइट टाउनशिप क्षेत्र मे जमीन की खरीद बिक्री ,हस्तांतरण और नए निर्माण पर रोक का आदेश जारी कर दिया है। इसके अनुसार इन चयनित टाउनशिप क्षेत्रों में यह पाबंदी तब तक प्रभावी रहेगा जब तक इन क्षेत्रों का मास्टर प्लान अधिसूचित नहीं हो जाता है। यह भी पढ़ें- टाउनशिप: जमीन की खरीद- बिक्री पर रोक से छपरा-सोनपुर में बढ़ी बेचैनी सरकार का मकसद इन क्षेत्रों में अनियोज...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.