मुंगेर, मार्च 21 -- मुंगेर, निज प्रतिनिधि। जिले में विवाह भवन निर्माण की योजना जमीन की अनुपलब्धता के कारण धीमी पड़ गई है। बिहार सरकार की महत्वाकांक्षी योजना के तहत हर पंचायत में विवाह भवन बनाने की घोषणा के बावजूद अधिकांश स्थानों पर निर्माण कार्य शुरू नहीं हो सका है। जमीन उपलब्ध नहीं होने के कारण कई योजनाएं कागजों में ही सिमटकर रह गई हैं, जिससे आम लोगों को इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है।96 पंचायतों में लक्ष्य, केवल 20 को मिली स्वीकृति:जिला पंचायतीराज कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार जिले की 96 पंचायतों में विवाह भवन निर्माण का लक्ष्य निर्धारित है। अब तक केवल 20 पंचायतों में ही निर्माण की स्वीकृति मिली है और इनका स्टीमेट भी तैयार किया जा चुका है। हालांकि, कई जगहों पर कार्य शुरू होने के बावजूद प्रगति अपेक्षित गति से नहीं हो पा रही है।जमीन नही...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.