सिमडेगा, मार्च 13 -- सिमडेगा, प्रतिनिधि। डासी कंचन सिंह ने एनआईसी कार्यालय में गुरुवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी सीओ एवं भूमि से संबंधित पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में वर्ष 2025 में डीसी के जनता दरबार में प्राप्त भूमि विवाद से जुड़े आवेदनों के निष्पादन की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक के दौरान कुल 71 मामलों की समीक्षा की गई। जिनमें से कई मामलों का निष्पादन किया जा चुका है। जबकि शेष लंबित मामलों को प्राथमिकता के आधार पर जल्द निष्पादित करने का निर्देश दिया गया। डीसी ने बताया कि जनता दरबार के दौरान बड़ी संख्या में नागरिकों द्वारा भूमि विवाद से संबंधित आवेदन दिए गए थे। जिन्हें निष्पादन के लिए संबंधित अंचल अधिकारियों एवं विभागीय पदाधिकारियों को अग्रसारित किया गया था। मौके पर डीसी ने अधिकारियों को भूमि विवा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.