जमीन किसी की, कर्ज किसी को, शाखा प्रबंधक समेत 3 पर केस
लखीमपुरखीरी, अगस्त 12 -- खमरिया। जालसाजों और बैंक मैनेजर की मिलीभगत से पंजाब नेशनल बैंक में दूसरे व्यक्ति को कृषि ऋण दे दिया गया। वास्तविक भूस्वामी जब बैंक पहुंचा तो उसे अपने साथ हुई धोखाधड़ी की जानकारी हुई। कोर्ट के आदेश पर धौरहर पुलिस ने शाखा प्रबंधक समेत 3 लोगों पर धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है।धौरहरा कोतवाली क्षेत्र के कुम्हेना गांव में किसान पुरुषोत्तम पुत्र मुल्लू रहते हैं। इसी गांव में पुरुषोत्तम पुत्र मुल्लू नाम के एक और व्यक्ति का निवास है। जालसाजों ने नाम मे समानता होने का फायदा उठाया और वास्तविक किसान को भनक लगने दिए बगैर दूसरे पुरुषोत्तम के नाम पंजाब नेशनल बैंक की गुदरिया शाखा से कृषि ऋण करवा लिया। असली भूस्वामी पुरुषोत्तम बैंक पहुंचा तो उसे बताया गया कि भूमि बंधक है। ब्याज का पैसा न जमा किया तो जमीन नीलाम हो जाएगी। यह जानकारी मि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.