जमीन का सौदा करके हड़पे 18 लाख
बरेली, जून 19 -- बिथरी के गांव सारीपुर निवासी प्रापर्टी डीलर हृदेश पटेल ने थाना बारादरी में डोहरा की हेमा देवी और होतम सिंह पर रिपोर्ट दर्ज कराई है। हृदेश का कहना है कि वह कैंसर पीड़ित हैं। उन्होंने जनवरी में हेमा से 25.5 लाख रुपये में एक जमीन का सौदा किया था। अब तक वह 18 लाख रुपये दे चुके हैं लेकिन बैनामा नहीं किया जा रहा है। 14 अप्रैल को वह हेमा के घर पहुंचे तो उसने जमीन होतम को बेचने की बात कही। उन्होंने रकम वापस मांगी तो रेप में फंसाकर जेल भिजवाने की धमकी दी गई। होतम ने तमंचा और हेमा ने चाकू से उन पर हमला कर दिया। किसी तरह उन्होंने भागकर जान बचाई। इस पर उन्होंने एसएसपी से शिकायत कर दोनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.