आगरा, मई 29 -- बहन को दिए 14.35 लाख रुपये के चेक बाउंस के मामले में आरोपित भाई रविंद्र कुमार निवासी मलपुरा को कोर्ट ने तलब किया है। बहन से उसके हिस्से की कृषि भूमि का बैनामा कराकर भाई ने यह चेक उसे दिया था। एसीजेएम नौ मोहित कुमार प्रसाद ने आरोपित को छह जुलाई को न्यायालय में हाजिर होने के आदेश दिए हैं। वादी ऊषा देवी निवासी ग्राम लोह करेरा थाना सिकंदरा ने अधिवक्ता पवन कुमार शर्मा के माध्यम से अदालत में मुकदमा दायर किया था। आरोप लगाया कि उसकी पुश्तैनी जमीन ग्राम सिरौली में उसके मायके में थी। उसके हिस्से की जमीन का सौदा 14.35 लाख रुपये में तय कर उसके ताऊ के लड़के ने सात जनवरी 25 को तहसील किरावली में वादी से अपने नाम बैनामा करा उक्त धनराशि का चेक दिया। यह भी पढ़ें- चेक बाउंस मामले में बरी बिल्डर दोषी करार, छह माह की सजा वादी ने चेक बैंक में प्...