पीलीभीत, फरवरी 17 -- पूरनपुर। पिता के जमीन बिक्री करने पर पुत्र ने बैनामा कराने वाले अधिवक्ता के साथ गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। अधिवक्ता ने जान माल का खतरा बताते हुए पुलिस को तहरीर दी है। अधिवक्ता महेशपाल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 13 फरवरी को बिक्रेता रामसरन पुत्र श्रीराम ने अपने पुत्र राजू की मौजूदगी में जमीन ब्रिकी की। अधिवक्ता महेशपाल ने जमीन ब्रिकी का बैनामा कराया। रात में रामसरन के दूसरे बेटे ने फोन पर अधिवक्ता महेश से जमीन ब्रिकी के बारे में पूछताछ करते हुए गाली गलौज की। बैनामा कराने पर तहसील में अधिवक्ता को गोली मारने की धमकी दी। अधिवक्ता ने कार्रवाई के लिए पुलिस को तहरीर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...