अलीगढ़, मार्च 22 -- मडराक, संवाददाता। एसएसपी के आदेश पर थाना पुलिस ने फर्जी तरीके से पांच लाख रुपये हड़पने और जान से मारने का मुकदमा दर्ज किया है। मडराक थाना क्षेत्र के गांव आसना अजीतपुर निवासी मंजू देवी शर्मा पत्नी स्व. चेतन स्वरूप शर्मा ने एसएसपी से एक प्लाट के दो बैनामा करके पांच लाख पचास हजार रुपये हड़पने की शिकायत की थी।दर्ज कराए गए मुकदमे में पीड़ित ने बताया कि उन्होंने अपनी जमीन बेचकर एक डेढ़ सौ गज का प्लाट अमरीश उपाध्याय पुत्र शिवलाल उपाध्याय से लिया था। जिसका भुगतान 2 लाख 50 हजार उन्होंने बैंक से चार चेक द्वारा दे दिया शेष रकम तीन लाख रुपये उन्होंने नगद दिए। प्लाट पर नींव लगाने के बाद पता चला कि इस प्लाट का बैनामा पूर्व में किसी अन्य व्यक्ति के नाम है। जब पीड़ित ने रुपये वापस मांगे तो अमरीश द्वारा धमकी दी कि अगर कानूनी कार्रवाई क...