सहारनपुर, मार्च 7 -- बेहट, संवाददाता। बेहट के रजिस्ट्री कार्यालय में जमीन का फर्जी बैनामा कराने का प्रयास किया गया है। रजिस्ट्री कार्यालय में बायोमेट्रिक मैच न होने पर फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ। बाद में असली मालिक के पहुंचने पर अधिवक्ताओं और कर्मचारियों ने आरोपियों को दबोचकर पुलिस के हवाले किया।कोतवाली बेहट पुलिस को दी गई तहरीर में मिर्जापुर निवासी व्यक्ति ने बताया कि गांव नौशेरा ततारपुर, परगना फैजाबाद में करीब 16 बीघा जमीन उनके नाम दर्ज है। आरोप है कि रामपुर डांडी रुड़की निवासी लोगों ने फर्जी दस्तावेज तैयार कर जमीन का बैनामा कराने की साजिश रची। बताया जा रहा है कि आरोपियों ने असली मालिक नदीम पुत्र नसीम के स्थान पर नदीम पुत्र कुर्बान निवासी मिर्जापुर का फोटो और अंगूठा लगाकर जगाधरी (यमुनानगर) निवासी उस्मानी पत्नी फरमान के नाम बैनामा कराने की...