बांदा, जनवरी 31 -- बांदा। संवाददाता नरैनी कोतवाली क्षेत्र के जमवारा गांव निवासी कुरैशा बेगम पत्नी शाहिद सिद्दीकी ने पुलिस को तहरीर देकर फर्जी बैनामा कराने का आरोप लगाया है। बताया कि उनके पति कैंसर से पीड़ित हैं। नौ जनवरी को सुबह 10 बजे गांव के कुछ लोग उनके घर आए और नरैनी में इलाज कराने का झांसा देकर उनके पति को अपने साथ ले गए। पहले से रची गई साजिश के तहत तहसील नरैनी में तैनात बैनामा लेखक की मदद से उनके पति के फर्जी हस्ताक्षर कराए। इसके बाद संपत्ति से संबंधित बैनामा तैयार कराकर उसे रजिस्ट्रार कार्यालय नरैनी में पंजीकृत करा दिया गया। बैनामा में किसी भी स्वतंत्र गवाह का उल्लेख नहीं है। बल्कि बैनामा लेखक को ही गवाह बना दिया गया। 12 जनवरी को इसकी जानकारी हुई। दौरा पड़ने से पति का इसी दिन निधन हो गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.