मैनपुरी, फरवरी 16 -- कस्बा नवीगंज में प्रस्तावित 33 केवी विद्युत उपकेंद्र (बिजलीघर) का निर्माण अब तक भूमि उपलब्ध न होने के कारण शुरू नहीं हो सका है। शासन से बजट जारी होने के बावजूद निर्माण कार्य आगे न बढ़ पाने से कस्बावासियों में चिंता का माहौल है। लोगों को आशंका सता रही है कि यदि शीघ्र जमीन की व्यवस्था नहीं हुई तो स्वीकृत बजट भी वापस लिया जा सकता है। नवीगंज क्षेत्र एवं आसपास के सैकड़ों गांवों में लंबे समय से बिजली आपूर्ति की समस्या बनी हुई है। इस समस्या के समाधान के लिए शासन स्तर से नवीगंज में नए बिजलीघर की स्वीकृति दी गई थी। नया बिजलीघर बनाने के लिए आवश्यक बजट भी जारी कर दिया गया था। बावजूद इसके बिजली विभाग निर्माण के लिए आवश्यक जमीन की व्यवस्था अब तक नहीं कर सका है। वर्तमान में नवीगंज क्षेत्र को बेवर और जोत विद्युत उपकेंद्रों से बिजली ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.