जमीन कारोबार से जुड़े गिरोहों की पहचान कर कार्रवाई करें : डीआईजी
जमशेदपुर, सितम्बर 7 -- निखार हत्याकांड में एसआईटी के सदस्यों को शनिवार को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। डीआईजी कोल्हान ने पुलिसकर्मियों के कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें इसी तरह तत्परता और जिम्मेदारी के साथ काम करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि किसी भी मामले की जांच में जिस तरह से दो जिलों का टीमवर्क काम किया, उससे ही सफलता हाथ लगी। बैठक के दौरान विभिन्न मामलों की समीक्षा की गई। अधिकारियों को लंबित मामलों के निष्पादन में तेजी लाने तथा आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के निर्देश दिए गए। डीआईजी ने कहा कि बेहतर पुलिसिंग के लिए क्षेत्र में सक्रिय अपराधियों और गिरोहों की पहचान बेहद जरूरी है। उन्होंने विशेष रूप से सरायकेला-खरसावां जिले के कपाली क्षेत्र में जमीन कारोबार से जुड़े गिरोहों की पहचान कर उनके खिलाफ आवश्यक कार्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.