आदित्यपुर, मई 17 -- चांडिल। कपाली ओपी क्षेत्र अंतर्गत डैमडूबी के अंसारनगर में गत 7 मई को माईको फाईनांस कर्मी पर दिनदहाड़े फायरिंग कर डेढ़ लाख रुपए की लूट हुई थी। वहीं 27 अगस्त, 2021 में कपाली में जमीन कारोबारी जब्बार अंसारी हत्या कांड का मास्टर माइंड तारिक कुरैशी उर्फ अयान कुरैशी को एक लोडेड पिस्टल एवं एक जिंदा कारतूस के साथ पुलिस ने महाराष्ट्र के नागपुर से गिरफ्तार कर उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। तारिक कुरैशी कपाली के डैमडूबी स्थित अंसारनगर का रहने वाला है। एसडीपीओ अरविंद कुमार बिन्हा ने प्रेसवार्ता ने बताया कि तारिक कुरैशी उर्फ अयान कुरैशी घटना को अंजाम देने के बाद से फरार था। यह भी पढ़ें- हरमू के सुपारी किलर ने शूटर से कराई थी भाजपा नेता की हत्या गुप्त सूचना के आधार पर नागपुर से पूछताछ के लिए कपाली ओपी लाया गया। जहां पूछताछ के ...