मुंगेर, मार्च 17 -- जमालपुर, निज प्रतिनिधि (इम्तेयाज आलम)। जमालपुर के आदर्श थाना क्षेत्र स्थित बड़ी दरियापुर में हुए जमीन कारोबारी रंजीत कुमार हत्याकांड में गिरफ्तार डेलकॉन कंपनी की मैनेजर देवाश्री रक्षित को सोमवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। पुलिस अब इस मामले में महिला के करीबी दोस्तों, कंपनी के कर्मचारियों और अन्य लोगों से पूछताछ कर रही है। बहुत जल्द यह बातें सामने आने वाली है कि महिला और उसका पति कुणाल रक्षित पहले से ही जालसाजी और ठगी के कई मामलों में संलिप्त रहे हैं। सूत्रों के अनुसार देवाश्री रक्षित और उसके पति कुणाल रक्षित ने शहर के कई लोगों से लाखों रुपये ठगने का काम किया था। वर्ष 2013 से 2016 के बीच करीब 40 लाख रुपये लेने के बाद कुणाल रक्षित शहर छोड़कर फरार हो गया। मुंगेर न्यायालय ने एक जालसाजी मामले में कुर्की-जब्ती का ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.