जमीन कारोबारी से पांच लाख रुपए रंगदारी वसूलने पहुंचे थे प्रिंस खान के तीनों गुर्गे
धनबाद, अगस्त 19 -- वासेपुर के कुख्यात प्रिंस खान के गुर्गों से हुए मुठभेड़ मामले में कई नए तथ्य सामने आए हैं। एसएसपी प्रभात कुमार ने बताया कि प्रिंस खान और उसके भाई गोपी के इशारे पर वासेपुर नूरी रोड निवासी इरफान आलम उर्फ टुन्ना और पुटकी का नाजिर उर्फ नन्हे अंसारी अपने तीसरे साथी के साथ बरवाअड्डा के एक जमीन कारोबारी से पांच लाख रुपए रंगदारी वसूलने पहुंचे थे। मौके पर पहुंची रांची की फोरेंसिक टीम ने अपराधियों की बाइक के बगल से दो पिस्टल जब्त की है। साथ ही रंगदारी वसूली के एक लाख रुपए भी पुलिस ने बरामद किए हैं। 17 अगस्त की रात करीब 11 बजे संत निरंकारी चौक के पास बरवाअड्डा पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में पुलिस ने प्रिंस खान के दोनों गुर्गों के पैर में गोली मार दी थी। मंगलवार की दोपहर एसएसपी प्रभात कुमार सिटी एसपी ऋत्विक श्रीवास्तव के साथ दोनों घा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.