जमीन कारोबारी पर जानलेवा हमले का आरोपी गुड्डू गोस्वामी गिरफ्तार
जमशेदपुर, अगस्त 2 -- कई संगीन मामलों में फरार चल रहे अपराधी गुड्डू गोस्वामी को कपाली ओपी पुलिस ने शनिवार को पुडिसिली चौक के पास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस लंबे समय से उसकी तलाश कर रही थी। गुड्डू के खिलाफ जमशेदपुर के विभिन्न थानों में रंगदारी, मारपीट, जानलेवा हमला और आर्म्स एक्ट समेत 10 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज बताए जाते हैं। कपाली ओपी में भी उसके खिलाफ एक मामला दर्ज है। सूत्रों के अनुसार, गुड्डू गोस्वामी सोनारी के निर्मलनगर का रहने वाला है और वर्तमान में मनीष सिंह गिरोह से जुड़ा है। इससे पहले वह कुख्यात हेते गिरोह के लिए काम करता था। हालांकि हेते के जेल जाने के बाद दोनों के बीच विवाद हो गया था और गुड्डू अलग होकर मनीष सिंह गिरोह के साथ सक्रिय हो गया। हाल के दिनों में हेते के जेल से बाहर आने के बाद उसके फिर से हेते के संपर्क में आने और सा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.