रांची, दिसम्बर 18 -- रांची, संवाददाता। बहुचर्चित जमीन कारोबारी कमल भूषण की दिनदहाड़े हत्या के आरोप में जेल में बंद आरोपी छोटू कुजूर उर्फ आशीष कुजूर को अदालत ने जमानत देने से इनकार किया है। उसकी ओर से दाखिल जमानत याचिका पर अपर न्याययुक्त आनंद प्रकाश की अदालत में सुनवाई हुई। सुनवाई के पश्चात अदालत ने याचिका खारिज कर दी। छोटू कुजूर मुख्य आरोपी डब्लू कुजूर का भाई है। मामले में डब्लू कुजूर और उनके बेटा राहुल कुजूर और शूटर काविश अदमन को अदालत ने पिछले दिनों दोषी पकार उम्र कैद की सजा सुना चुकी है। वहीं, छोटू कुजूर, सोनू यादव और मंजूर आलम ट्रायल फेस कर रहे हैं। घटना 30 मई 2022 की है। रातू रोड स्थित गैलेक्सिया मॉल के पास कमल भूषण को निशाना बनाकर अंधाधुंध फायरिंग की गई थी, जिसमें उन्हें 5 गोलियां लगी थी। हत्याकांड को लेकर सुखदेव नगर थाना में कांड स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.