गया, मई 25 -- गया जी में जमीन कारोबारी की अपराधियों ने रविवार की रात गला घोंटकर हत्या कर दी। शव गया-पटना हाईवे पर मगध मेडिकल थाना क्षेत्र के पथरौरा गांव के पास फेंका मिला। मृतक के गले पर गहरे जख्म के निशान मिले मिले हैं। पुलिस ने आरोपित पार्टनर मुकेश कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है। दो अन्य लोगों को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है। जानकारी के अनुसार, मो. इस्तियाक अहमद (40) शहर के पंचायती अखाड़ा के रहने वाले थे। जमीन कारोबारी का शव गया-पटना हाईवे पर मगध मेडिकल थाना क्षेत्र के पथरौरा गांव के पास मिलने से सनसनी फैल गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर मगध मेडिकल थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए मगध मेडिकल कॉलेज भेज दिया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

पत्नी ने चार लोगों पर कराई नामजद प्राथमिकी मृतक की पत्नी शाहजहां...