अररिया, मई 6 -- अररिया, निज संवाददाता जिला मुख्यालय से सात किलोमीटर दूर अररिया आरएस थाना क्षेत्र के हड़िया स्थित सहारा इंडिया जूट मिल परिसर में कार्यालय में जमीन खरीद-बिक्री का काम करने वाले 45 वर्षीय युवक का संदिग्ध स्थिति फंदे से लटका शव मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। मृतक की पहचान अररिया शहर के नवरत्न चौक के समीप चित्रगुप्त नगर वार्ड संख्या 21 निवासी मुरारी श्रीवास्तव के पुत्र नितिन कुमार उर्फ लाल बाबू के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार नितिन बुधवार की सुबह करीब छह बजे अपना मोबाइल फोन घर पर छोड़कर हरिया स्थित ऑफिस के लिए निकला था। यह भी पढ़ें- अररिया : जमीन कारोबारी का ऑफिस में संदिग्ध स्थिति में मिला शव,परिजनों में मचा कोहराम काफी देर तक जब वह घर नहीं लौटा तो परिजनों ने खोजबीन शुरू की। ऑफिस पहुंचने पर युवक का शव मिला। सूचना ...