जमीन कब्जे को लेकर सपा नेताओं से भिड़ीं महिलाएं, जफर अमीन डक्कू समेत दो पर केस, वीडियो वायरल
प्रमुख संवाददाता, सितम्बर 2 -- UP News: यूपी के गोरखपुर में डीह की जमीन के एक टुकड़े पर कब्जे को लेकर मंगलवार को विवाद हो गया। आरोप है कि सपा नेता जफर अमीन डक्कू अपने समर्थकों और सपा अध्यक्ष शब्बीर कुरैशी के साथ पहुंचे और जमीन पर लगे टिनशेड और पाइप हटाने लगे। महिलाओं के विरोध पर कहासुनी और नोकझोंक हो गई। शहाना खातून की तहरीर पर देर रात राजघाट पुलिस ने जफर अमीन डक्कू, शब्बीर कुरैशी और अन्य पर जमीन पर कब्जे का प्रयास, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का केस दर्ज किया है। पुलिस ने मौके पर दो सीसीटीवी कैमरे लगाकर निगरानी शुरू कर दी है। ये मामला राजघाट थाना क्षेत्र के खोखरटोला का है। शहाना खातून ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह एक मकान पर करीब 70 सालों से काबिज हैं। मकान डीह की आराजी संख्या 91 की जमीन पर बना है। उक्त जमीन पूर्व जमींदार ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.