फतेहपुर, अप्रैल 1 -- फतेहपुर। हुसैनगंज थाना क्षेत्र के पुरानी बाजार निवासी कुसमा देवी ने जमीन पर जबरन कब्जा करने का आरोप लगाया है। बताया कि राजस्व ग्राम छेऊका स्थित उनकी जमीन में जिसमें कुछ भाग अतुल मिश्रा निवासी सिविल लाइन, फतेहपुर द्वारा खरीदा गया है। 30 मार्च की सुबह करीब आठ बजे अतुल मिश्रा व अन्य लोग बिना पैमाइश जमीन पर कब्जा करने लगे और पहले से लगे पोल भी तोड़ दिए। विरोध करने पर कुसमा देवी व उनके सहखातेदारों के साथ गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरु की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.