हरदोई, जून 22 -- हरदोई। माधौगंज थाना क्षेत्र के पहुतेरा गांव में जमीन विवाद को लेकर मारपीट का मामला सामने आया है। गांव निवासी प्रदीप ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि उनकी जमीन पर जबरन कब्जा करने के बाद हुए विवाद में एक व्यक्ति ने गाली-गलौज करते हुए उनकी पिटाई कर दी। आरोप है कि विरोध करने पर जान से मारने की धमकी भी दी गई। घटना 14 जून की सुबह की बताई गई है। पीड़ित ने पुलिस से जांच कर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...