जमीन कब्जे के विवाद में मांगी 10 लाख की रंगदारी
मुजफ्फरपुर, मई 11 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। चांदनी चौक के समीप एक प्लॉट पर कब्जे को लेकर 10 लाख रुपये रंगदारी मांगी गई है। यह आरोप लगाते हुए सिकंदरपुर कुंडल निवासी राकेश कुमार ने ब्रह्मपुरा थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। इसमें काजी मोहम्मदपुर थाना के कलमबाग चौक निवासी हिस्ट्री शीटर गोलू सिंह, नीरज शर्मा, ब्रह्मपुरा निवासी जफर अबास और कमर अबास को नामजद आरोपित बनाया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। राकेश ने पुलिस को बताया है कि प्लॉट उसकी पुस्तैनी संपत्ति है। प्लॉट की साफ सफाई कराकर मिट्टी भराई करा रहे थे। इसी दौरान आरोपित अपने कई लोगों के साथ मौके पर आ धमके। गोलू और नीरज ने धमकी देते हुए कहा कि बगैर रंगदारी दिए इस प्लॉट की कोई डील या निर्माण नहीं होगी। हत्या की धमकी देते हुए मिट्टी भराई कार्य को रोक दिया। थानेदार विपिन रंजन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.