जमीन कब्जे के विरोध में किसान महासभा ने निकाला प्रतिवाद मार्च
गिरडीह, अगस्त 30 -- गावां। झाराढाब में शनिवार को अखिल भारतीय किसान महासभा की बैठक हुई। बैठक में सदस्यता अभियान और जालंधर में आयोजित किसान महासभा के कार्यक्रम की सफलता पर चर्चा की गई। इसके बाद दलितों की जमीन पर कथित कब्जे के विरोध में कार्यकर्ताओं ने प्रतिवाद मार्च निकाला। मार्च में शामिल लोगों ने "भूमाफियाओं को संरक्षण देना बंद करो" और "गावां थाना प्रभारी होश में आओ" समेत कई नारे लगाए। माले के प्रखंड सचिव सकलदेव यादव ने कहा कि दलितों और किसानों को उनकी जमीन से बेदखल किया जा रहा है। आरोप लगाया कि दलितों के इंदिरा आवास को तोड़ने के साथ सरकारी चापाकल भी क्षतिग्रस्त कर दिया गया है।उन्होंने कहा कि मामले को लेकर एक सप्ताह पूर्व थाना में आवेदन दिया गया था, लेकिन अब तक कार्रवाई नहीं हुई। उल्टे विरोध करनेवालों को धमकी दी जा रही है। यादव ने चेतावनी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.