बाराबंकी, मई 10 -- बाराबंकी। सतरिख थाना क्षेत्र के ग्राम सहेलिया में जमीन पर पिलर बनाने को लेकर हुए मारपीट से गांव में अफरा तफरी मच गई। लोगों ने बीच बचाव किया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। ग्राम सहेलिया निवासी सुनील कुमार पुत्र कल्लू प्रसाद ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि पड़ोसी जसवंत पुत्र भगीरथ, शिव पूजन पुत्र जसवंत व नीलू पुत्री जसवंत उसके घर के सामने पिलर बना रहे थे। विरोध करने पर विपक्षी गाली-गलौज करने लगे। आरोप है कि विरोध करने पर विपक्षियों ने ईंट-पत्थर चलाते हुए लाठी-डंडों और लात-घूंसों से हमला कर दिया। मारपीट में सुनील कुमार की बहनें कविता और अमिता घायल हो गईं। पीड़ित ने आरोप लगाया कि विपक्षी जबरन उसकी जमीन पर कब्जा करने का प्रयास कर रहे थे तथा पुरानी रंजिश को लेकर पूरे परिवार के साथ मारपीट की गई।पुलिस ने तहरीर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.