जमीन कब्जे का विरोध करने पर दबंग भाइयों ने युवक को पीटा
कौशाम्बी, मई 27 -- चायल, हिन्दुस्तान संवाद। चरवा थाने के उदाथू गांव में जमीन पर कब्जे का विरोध करना एक युवक को भारी पड़ गया। दबंग भाइयों ने युवक के साथ अभद्रता करते हुए जमकर मारपीट कर दी, जिससे वह घायल हो गया। आसपास मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया।उदाथू गांव निवासी कमलेश कुमार पुत्र नथन मजदूरी कर परिवार का गुजारा करता है। बुधवार दोपहर गांव के दो दबंग भाई उसकी जमीन पर गोबर फेंकने लगे और मवेशी बांधने के लिए खूंटा गाड़कर कब्जा करने की कोशिश करने लगे। जानकारी मिलने पर कमलेश मौके पर पहुंचा और विरोध करने लगा। इसी बात को लेकर दोनों भाई आगबबूला हो गए और गाली-गलौज कर उसकी पिटाई कर दी। यह भी पढ़ें- मवेशियों को चराने गए भाइयों से की मारपीट मारपीट में उसे गंभीर चोटें आईं। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और बीच-बचाव कर किसी तरह मामला...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.