लखनऊ, मार्च 18 -- बीकेटी, संवाददाता। बख्शी का तालाब थाना क्षेत्र में जमीन पर कब्जे को लेकर दबंग बिल्डर और उसके साथियों ने महिला समेत उसके पूरे परिवार पर हमला कर दिया। पीड़िता ने डॉयल-112 पर सूचना दी और पुलिस को आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी। पीड़िता का आरोप है कि पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज नहीं की। जिसके चलते पीड़ित परिवार बुधवार को एसीपी ज्ञानेंद्र सिंह से मिले और पूरे मामले की जानकारी दी।रामपुर बेहड़ा गांव निवासी नीतू ने बताया कि बीते रविवार दोपहर करीब 12:30 बजे हरिहर नगर के रहने वाले बिल्डर अपने साथियों के साथ उनकी जमीन पर जबरन कब्जा करते हुए बाउंड्रीवाल का निर्माण करने लगा। विरोध करने पर आरोपितों ने नीतू को घेरकर मारपीट शुरू कर दी। पीड़िता के शोर मचाने पर मौके पर पहुंचे उसके भाई उदय प्रताप, रामसागर, रामगोपाल व माधौ प्रसाद तथ...