गोरखपुर, मई 21 -- गोला, हिन्दुस्तान संवाद। गोला थाना क्षेत्र के चिलवा गांव में जमीन कब्जे, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में पुलिस ने 5 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। चिलवा गांव की सावित्री पत्नी रामानंद पाल ने दी तहरीर में आरोप लगाया कि गांव के भभूति पाल, अभिषेक, दिनेश, नागेंद्र और अमरजीत उनकी जमीन पर जबरन कब्जा कर रहे थे। विरोध करने पर सभी लाठी-डंडा लेकर मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि आरोपितों ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी भी दी। बीच-बचाव को पहुंचे उनके पुत्र अनिल और अनिश को भी पीटकर घायल कर दिया। उनके सिर में चोट आई है। सावित्री ने बताया कि इससे पहले भी 11 मई को मारपीट की किए थे। पुलिस ने बीएनएस की धारा 115(2), 191(2), 351(3) और 352 के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति ...