रांची, मार्च 14 -- रांची, संवाददाता। कांके थाना क्षेत्र में जमीन कब्जा, रंगदारी मांगने और हथियार दिखाकर धमकाने के मामले में आठ आरोपियों की अग्रिम जमानत याचिका अपर अपर न्यायायुक्त देवाशीष मोहापात्रा की अदालत ने शनिवार को खारिज कर दी। मामले में एमडी साजिद अंसारी, हाफिज अंसारी, इश्तियाक अंसारी, माजिद अंसारी, सद्दाम अंसारी, आजाद अंसारी, अब्दुल कलाम उर्फ कलाम अंसारी व ईदू अंसारी उर्फ ईद मोहम्मद ने गिरफ्तारी के भय में अग्रिम जमानत याचिका लगाई थी। शिकायतकर्ता मो. आसिफ अंसारी ने कांके थाना में दिए आवेदन में बताया था कि 26 जनवरी 2026 की सुबह 11 बजे वह अपने प्लॉट पर खड़े थे। तभी आरोपी आए और जमीन के एग्रीमेंट का दबाव बनाने लगे। विरोध करने पर मारपीट करते हुए 10 डिसमिल जमीन या 10 लाख रुपए रंगदारी भी मांगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉ...